सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   thieves are targeting holy places In Amethi causing anger among devotees

UP News: देव स्थलों को निशाना बना रहे चोर...श्रद्धालुओं में आक्रोश, मंदिरों में चोरियां करने वाले पुलिस से दूर

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेठी में चोर देव स्थलों को निशाना बना रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं में आक्रोश है। मोहनगंज और जामों में मंदिरों में चोरियां करने वाले पुलिस की पहुंच से दूर हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

thieves are targeting holy places In Amethi causing anger among devotees
मंदिर (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अमेठी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। देव स्थलों को भी चोर निशाना बना रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में मंदिरों में चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन वारदातों से श्रद्धालुओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Trending Videos


जामों के बाबूपुर स्थित पूरे साधो दीवान गांव में मां सिद्ध धात्री मंदिर में 27 जनवरी की रात चोरी की घटना अभी भी पहेली बनी हुई है। चोर मंदिर का ताला तोड़कर भीतर घुसे और आभूषण व दान पात्र उठा ले गए। सुबह पुजारी अमित कुमार श्रीवास्तव के पहुंचने पर घटना सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आधा किलो चांदी का छत्र, सोने की नथुनी, पांच चांदी के सिक्के और दान पात्र गायब मिले। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है।

वहीं, मोहनगंज के पूरे मुकुंद मजरे रमई गांव स्थित देवी मंदिर से 18 जनवरी को लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की घटना भी अब तक अनसुलझी है। ये वो प्रकरण हैं, जिनमें धार्मिक आस्था रखने वाले न्याय की उम्मीद से थाने तक पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज की गई।

सेवानिवृत्त लेखपाल के घर चोरी का नहीं हुआ खुलासा

संग्रामपुर के महसो गांव में बीते 27 दिसंबर की रात चोरों ने सेवानिवृत्त लेखपाल शंभू शुक्ला के घर को निशाना बनाया। चोर करीब डेढ़ लाख रुपये और 10 लाख के आभूषण उठा ले गए। काफी प्रयासों के बाद तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इस बड़ी चोरी का भी अब तक खुलासा नहीं किया जा सका है। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को हटाकर संजय सिंह को जिम्मेदारी सौंपने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

जल्द होगा सभी मामलों का अनावरण

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घटनाओं की जांच की जा रही है। जल्द ही मामलों का अनावरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed