{"_id":"69b84eceaa0fef0eed0c7cb4","slug":"if-i-did-not-understand-the-question-i-recited-the-multiplication-table-of-seven-amethi-news-c-96-1-ame1008-161078-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सवाल समझ नहीं आया तो सुनाया सात का पहाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सवाल समझ नहीं आया तो सुनाया सात का पहाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
. गौरीगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय पचेहरी में परीक्षा देते बच्चे। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। 1573 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 1.32 लाख बच्चों की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के सभी विषयों की मौखिक तो कक्षा छह से आठ तक के पहली पाली में गृह शिल्प व कृषि विज्ञान की लिखित परीक्षा हुई। मौखिक परीक्षा में एक बच्चे ने सवाल नहीं हल कर पाने पर सात का पहाड़ा सुनाया। वहीं लिखित परीक्षा में बच्चों ने बताया कि पेपर सरल आया है।
गौरीगंज के कंपोजिट मॉडल विद्यालय परिसर में 11:40 बच्चे परीक्षा देते मिले। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा में शिक्षक विषयों से संबंधित सवाल पूछ कर उनका आंकलन कर रहे थे। कक्षा चार की छात्रा स्वरा ने बताया कि हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत और नैतिक शिक्षा की परीक्षा हुई है। गुरुजी ने गणित का सवाल पूछा और पहाड़ा सुना। कक्षा पांच के अभिनव ने बताया कि सवाल का सही उत्तर बताने पर गुरुजी ने उत्साह बढ़ाया।
कक्षा तीन की छात्रा नैंसी ने बताया कि सवाल का उत्तर नहीं दे पाने पर उसने सात का पहाड़ा सुनाया। कक्षा दो के छात्र रघुराज प्रताप यादव ने बताया कि हिंदी की कविता और गणित में प्रश्न पूछे गए। कक्षा एक के छात्र गौरव ने बताया कि पहाड़ा और ककहरा पूछा गया, जो उसने सुना दिया। कक्षा छह की छात्रा विभा, कक्षा सात की संजना यादव, कक्षा आठ की छात्रा जया ने बताया कि गृह शिल्प की परीक्षा हुई। जो पढ़ा है, उसी में से प्रश्न आए हैं। सभी सवालों को हल किया गया।
शिक्षक रमा शंकर ने बताया कि 381 बच्चों में 360 उपस्थित हैं। जो बच्चे नहीं आए हैं, उनकी बाद में परीक्षा कराई जाएगी। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos