सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Internal Strife Erupts in SP: Uproar at MLA Maharaji Prajapati's Residence; Allegations Leveled Against Close

सपा में खुली अंदरूनी कलह: विधायक महाराजी प्रजापति आवास पर बवाल, अखिलेश-धर्मेंद्र के करीबियों पर आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 27 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

समाजवादी पार्टी में विधायक आवास पर हुए विवाद के बाद अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। घटना में नामजद लोगों के बड़े नेताओं के करीबी होने की चर्चा तेज है। गिरफ्तारी के बाद पार्टी नेताओं की गतिविधियों और दूरी को लेकर समर्थकों में नाराजगी दिखाई दी, जबकि अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग भी उठी।

Internal Strife Erupts in SP: Uproar at MLA Maharaji Prajapati's Residence; Allegations Leveled Against Close
सपा में खुला अंदरूनी कलह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर मंगलवार रात हुए बवाल के बाद समाजवादी पार्टी में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। घटना में नामजद कई लोगों को सांसद धर्मेंद्र यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके परिवार का करीबी बताया जा रहा है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्र से मुलाकात की और वहां से सीधे रवाना हो गए। जिलाध्यक्ष के आवास तक नहीं जाने और विधायक समर्थकों के बीच दूरी की चर्चा तेज हो गई।

Trending Videos


मामले में नामजद जयसिंह प्रताप यादव को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का करीबी माना जाता है। वह पहले प्रदेश कार्यकारिणी में रह चुके हैं और इस समय भी बड़े कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर उनके सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद डिंपल यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ फोटो लगातार वायरल होते रहे हैं। अनुराग यादव परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विधायक समर्थकों ने इसे लेकर नाराजगी जताई

सोशल मीडिया पोस्ट वायरल करने वाला शेर बहादुर पहले बसपा में सक्रिय था, बाद में सपा से जुड़ गया। घटना के बाद सपा जिलाध्यक्ष पूरे घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से बचते रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वह अमेठी पहुंचे और क्षेत्राधिकारी से मुलाकात की। इसके बाद सीधे लौट गए। विधायक समर्थकों ने इसे लेकर नाराजगी जताई। 

विधायक के भतीजे अरुण प्रजापति ने कहा कि जिलाध्यक्ष सुबह से अमेठी में मौजूद रहे, लेकिन आवास पर नहीं पहुंचे और न ही परिवार से बातचीत की। जिलाध्यक्ष से संपर्क का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया।


 

Internal Strife Erupts in SP: Uproar at MLA Maharaji Prajapati's Residence; Allegations Leveled Against Close
यूपी में सपा विधायक के घर जानलेवा हमला। - फोटो : अमर उजाला।

कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा

घटना के बाद विधायक आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। समर्थक विधायक पुत्र अनुराग प्रजापति से घटना की जानकारी लेते रहे। कई लोगों ने परिवार को हर स्तर पर सहयोग देने की बात कही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से फोन पर हुई बातचीत

विधायक के भतीजे अरुण प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोन पर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने अनुशासनहीनता करने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed