{"_id":"6a16d94fe136a170b30d312d","slug":"video-video-bhashhanae-garama-ma-bjal-sakata-para-saugdhaka-para-utara-kagarasa-janiapana-sapakara-uthaii-sathhara-ka-maga-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भीषण गर्मी में बिजली संकट पर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, ज्ञापन सौंपकर उठाई सुधार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भीषण गर्मी में बिजली संकट पर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, ज्ञापन सौंपकर उठाई सुधार की मांग
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कांग्रेस कार्यालय से तहसील तक प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से गांव और शहर दोनों जगह लोग परेशान हैं। गर्मी और उमस के कारण दिन के साथ रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बिजली संकट से किसानों की सिंचाई, छात्रों की पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हो रहा है।
तहसील पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाईं। उन्होंने बिजली आपूर्ति सुचारु कराने, लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने और अघोषित कटौती बंद कराने की मांग की।
प्रदर्शन में राजीव लोचन, शुभम सिंह, आशीष शुक्ला, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, पवन दुबे, प्रदीप सिंह, डॉ. देवमणि तिवारी, राकेश मौर्य, लाल माधव सिंह, अब्दुल वाहिद, सुभाष सिंह, महावीर कोरी, आकाश शुक्ला, पंकज पांडे और मुन्ना सिंह त्रिसुंडी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।