{"_id":"6a16cb8b2cd8bfe5720481c6","slug":"video-video-karayakaratao-saga-bthaka-paugdhata-paravara-sa-malkata-kara-lta-sagathana-majabta-karana-ka-thaya-sathasha-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कार्यकर्ताओं संग बैठक, पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर लौटी, संगठन मजबूत करने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कार्यकर्ताओं संग बैठक, पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर लौटी, संगठन मजबूत करने का दिया संदेश
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद स्मृति जुबिन ईरानी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन मजबूती पर जोर दिया और कई पीड़ित व शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
लखनऊ से सड़क मार्ग से अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने सबसे पहले तिलोई विधानसभा क्षेत्र के करनगांव पहुंचकर दिवंगत भाजपा बूथ अध्यक्ष बृजेश चंद्र तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद गौरीगंज के जुठीपुर गांव पहुंचकर दिवंगत बूथ अध्यक्ष पवन पासी के परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। मुसाफिरखाना स्थित एक निजी होटल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के समापन सत्र में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश ने आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। कार्यक्रम के बाद स्मृति ईरानी गौरीगंज के मिश्रौली गांव पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता दिवंगत राकेश शुक्ला के परिजनों से मुलाकात की।
इसके बाद मेदन मवई गांव पहुंचकर दिवंगत संतोष ओझा के परिवार को सांत्वना दी। देर शाम वह भाजपा जिला कार्यालय पहुंची और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, उमाशंकर पांडेय, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र, उमेश सिंह, भवानी प्रसाद दीक्षित, आशा बाजपेई, प्रज्ञा बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।