{"_id":"6a3836377f0737040c0611a7","slug":"irregularities-in-pm-awas-yojana-10-beneficiaries-availed-double-benefits-amethi-news-c-96-1-ame1008-168801-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पीएम आवास याेजना में खेल, 10 लाभार्थियों ने लिया दोहरा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पीएम आवास याेजना में खेल, 10 लाभार्थियों ने लिया दोहरा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला है कि 10 लाभार्थियों ने ग्रामीण और शहरी दोनों आवास योजनाओं का दोहरा लाभ लिया है। यह गड़बड़ी लाभ स्वीकृत होने से लेकर धनराशि जारी होने तक किसी स्तर पर पकड़ी नहीं जा सकी।
केंद्र सरकार द्वारा लाभार्थियों के एकीकृत डेटा के मिलान के दौरान यह मामला उजागर हुआ। जांच में पाया गया कि कुछ लाभार्थियों के नाम दोनों योजनाओं की सूची में दर्ज थे। उन्हें दोनों योजनाओं के तहत अनुदान भी मिल चुका था। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोहरा लाभ लेने वालों में मुसाफिरखाना के राज बहादुर, शाहगढ़ के शिवराम और टंडवा की आशा शामिल हैं। दुलापुर खुर्द के लवकुश, लोहंगपुर के लाल बहादुर और तेंदुआ की रेशमा भी सूची में हैं।
गुवावां की मीना कुमारी, कड़ेरगांव की सुमन, दिक्खनगांव क्यांर के पल्टू और मोहब्बतपुर की संगीता भी लाभार्थी हैं। डीआरडीए ने संबंधित विकास खंडों को जांच सौंप दी है। लाभार्थियों की पात्रता, आवंटन तिथि और आवास की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है। परियोजना निदेशक ऐश्वर्य यादव ने बताया कि सत्यापन कराया जा रहा है। दूसरी योजना में लिया गया लाभ वापस कराया जाएगा। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और प्राथमिकी भी दर्ज होगी।