सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   83 candidates did not take NEET.

Amethi News: 83 अभ्यर्थियों ने नहीं दिया नीट

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
83 candidates did not take NEET.
 आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से नीट यूजी परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। तीन केंद्रों पर पंजीकृत 913 अभ्यर्थियों में से 830 ने परीक्षा दी, जबकि 83 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर प्रशासनिक सतर्कता बनी रही।



तीन मई को आयोजित नीट यूजी निरस्त होने के बाद करीब डेढ़ माह बाद दोबारा परीक्षा कराई गई। जिले में आरआरपीजी कॉलेज अमेठी, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर और जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। आरआरपीजी कॉलेज में 360 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 324 उपस्थित रहे, जबकि 36 अनुपस्थित रहे। रणवीर इंटर कॉलेज में 336 में से 304 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 32 अनुपस्थित रहे। नवोदय विद्यालय में 217 में से 202 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 15 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक हुई। दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय दिया गया, जिससे वे शाम 6.15 बजे तक परीक्षा दे सके। नोडल अधिकारी एवं केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य कपिलदेव मिश्र ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed