{"_id":"6984e7cd59a263ebb00eb244","slug":"kashi-vishwanath-express-will-remain-cancelled-today-amethi-news-c-96-1-ame1002-158132-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आज निरस्त रहेगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आज निरस्त रहेगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोहरा व धुंध के बीच ट्रेनों के विलंब से संचालित होने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जबकि वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस का संचालन नहीं हो सका। ट्रेनों के देरी से चलने और निरस्तीकरण के कारण गौरीगंज, जायस और अमेठी स्टेशन पर यात्रियों को असुविधा हुई।
वाराणसी से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रहेगी। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली और अन्य महानगरों की यात्रा करते हैं। ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से यात्रा करनी पड़ेगी। बृहस्पतिवार को हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल अपने निर्धारित समय 12:19 बजे की जगह 02:21 बजे गौरीगंज स्टेशन पहुंची। इससे लखनऊ दिशा में जाने वाले यात्रियों को प्रतीक्षा करनी पड़ी।
वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से आई। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस लगभग ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। इसके अलावा लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और डाउन पंजाब मेल भी अपने निर्धारित समय से देरी से संचालित हुई। ठंड के बीच लंबे समय तक प्रतीक्षा करने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेन विलंब की सूचना समय से न मिलने के कारण असमंजस की स्थिति बनी रही।
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण रेल संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों को अनाउंसमेंट और सूचना पटल के माध्यम से लगातार जानकारी दी जा रही है। स्थिति सामान्य होने पर ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय पर होने की उम्मीद जताई गई।
Trending Videos