सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Patience and determination lead to goals

Amethi News: धैर्य व दृढ़ संकल्प से मिलता है लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Patience and determination lead to goals
.संग्रामपुर के तिवारीपुर करनाईपुर में कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को मोह-माया से दूर रखते हुए सत्कर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। मानव हृदय संसार रूपी सागर के समान है, जिसमें उठने वाले अच्छे और बुरे विचार देवता और दानव के मंथन जैसे होते हैं। यह विचार तिवारीपुर करनाईपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन प्रवाचक आचार्य संतोष त्रिपाठी ने व्यक्त किए।
Trending Videos



प्रवाचक ने ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि ध्रुव ने पिता की गोद में बैठने की इच्छा पूर्ण करने के लिए कठिन तपस्या की और भगवान की कृपा प्राप्त की। इस प्रसंग से यह संदेश मिलता है कि जीवन की कठिन परिस्थितियों को अवसर मानकर आगे बढ़ना चाहिए। धैर्य और दृढ़ संकल्प से लक्ष्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भक्त प्रह्लाद और नरसिंह अवतार की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि अत्याचार और अहंकार का अंत निश्चित होता है, जबकि सच्ची भक्ति सदैव विजयी रहती है। हिरण्यकश्यप के अत्याचारों के बीच प्रह्लाद की अटूट आस्था भगवान को नरसिंह रूप में प्रकट होने के लिए प्रेरित करती है। यह प्रसंग भक्ति की शक्ति को स्पष्ट करता है।


प्रवाचक ने कहा कि मनुष्य से भूल होना स्वाभाविक है, लेकिन आत्मचिंतन और सुधार आवश्यक है। कथा श्रवण के लिए श्रद्धा और जिज्ञासा का होना जरूरी बताया। इस मौके पर ओम प्रकाश तिवारी, कमलेश तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, जय प्रकाश, लालूद्ध, प्रेम तिवारी, परमानंद तिवारी, संदीप तिवारी, मयंक तिवारी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed