{"_id":"6984e9051ed6100e5c0e8a47","slug":"noor-travels-xi-and-shadab-xi-reached-the-semi-finals-amethi-news-c-96-1-ame1018-158151-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सेमीफाइनल में पहुंची नूर ट्रैवल्स इलेवन व शादाब इलेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सेमीफाइनल में पहुंची नूर ट्रैवल्स इलेवन व शादाब इलेवन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल गुडविल हॉस्पिटल और शादाब इलेवन के बीच बृहस्पतिवार को खेला गया। 15 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर गुडविल हॉस्पिटल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गोविंद की धुआंधार 52 रन की पारी की बदौलत 122 रन बनाए। शादाब इलेवन की ओर से गोरेलाल गेल ने मात्र 14 गेंदों पर 49 रन की तूफानी पारी खेली। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर शादाब इलेवन ने 13वें ओवर में ही छह विकेट से जीत दर्जकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
दूसरे सेमीफाइनल में नूर ट्रैवल्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। प्रसून शुक्ला ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जिससे टीम ने 122 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में सिंह एंड कंपनी की टीम 12वें ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। नूर ट्रैवल्स के शहाबुद्दीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में 18 रन देकर चार विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक आरिफ ने बताया कि कमरौली प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को नूर ट्रैवल्स इलेवन और शादाब इलेवन के बीच खेला जाएगा।
Trending Videos