सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Last rites of contractual worker performed after assurance

Amethi News: आश्वासन के बाद निविदाकर्मी का अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Last rites of contractual worker performed after assurance
अमेठी के जंगल टिकरी गांव में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
अमेठी। महमूदपुर फीडर पर मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से जान गंवाने वाले निविदाकर्मी शिवकुमार गुप्ता के अंतिम संस्कार को लेकर सोमवार को जंगल टिकरी गांव में कई घंटे तक विवाद की स्थिति बनी रही। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजन भड़क गए और अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लिखित आश्वासन की मांग रखी।



शव पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों का कहना था कि शिवकुमार शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहे थे। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति चालू होने से उन्हें करंट लगा और उनकी मौत हो गई। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार के लिए आर्थिक मदद सुनिश्चित किए बिना अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर पुलिस, प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। अधिकारियों और परिजनों के बीच कई घंटे तक बातचीत चली। इस दौरान एसडीओ वीरेंद्र यादव ने परिजनों को लिखित आश्वासन दिया। उन्होंने तत्काल 60 हजार रुपये की सहायता दी। साथ ही सात दिन के भीतर करीब साढ़े पांच से साढ़े सात लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने तथा मृतक की पत्नी को नौकरी देने का लिखित आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन



मृतक के भाई सुग्रीव गुप्ता ने कहा कि परिवार ने अपना कमाऊ सदस्य खो दिया है। उनकी मांग थी कि विभाग की ओर से लिखित रूप में सहायता और कार्रवाई का भरोसा दिया जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। इसके बाद शाम को शिवकुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।






जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी एक लाख रुपये की सहायता
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि सोमवार को मृत विद्युत कर्मी शिवकुमार गुप्ता के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। बताया कि मृतक की बेटियों भूमि और साक्षी के नाम 50-50 हजार रुपये जमा कराए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed