सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Licenses of three fertilizer sellers suspended

Amethi News: तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 22 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Licenses of three fertilizer sellers suspended
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नकली खाद-बीज की रोकथाम और सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों की स्थिति परखने के लिए मंगलवार को अयोध्या मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक अवतींद्र कुमार मिश्र ने जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
Trending Videos



जांच के दौरान पूरबगांव स्थित मेसर्स यदुवंशी व्यापारी भंडार और बिक्री पंजीयन प्रस्तुत नहीं कर सके। गौरीगंज में मेसर्स तिवारी की दुकान पर चालू वर्ष का भंडार और बिक्री विवरण दर्ज नहीं मिला। वहीं इफको किसान सेवा केंद्र में भंडार और वितरण रजिस्टर सत्यापित नहीं पाया गया। इन सभी विक्रेताओं से लाइसेंस निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा साधन सहकारी समिति जगदीशपुर और माधवपुर बंद मिलीं, जिनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी विक्रेता बिक्री पंजीयन में किसान का मोबाइल नंबर, खतौनी संख्या और पंजीकरण विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करें। भंडार और बिक्री रजिस्टर, दर सूची और नकद रसीद उपलब्ध रखना जरूरी है। संयुक्त कृषि निदेशक ने कहा कि अनुदान संबंधी जानकारी का बोर्ड या दीवार लेखन भी प्रदर्शित होना चाहिए। मशीन में दर्ज स्टॉक और वास्तविक भंडार में अंतर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed