सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mercury rises by three degrees in two days; humidity causes distress.

Amethi News: दो दिन में तीन डिग्री चढ़ा पारा, उमस ने किया बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mercury rises by three degrees in two days; humidity causes distress.
अमेठी शहर में धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर जाता बालक। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में पिछले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बढ़ते तापमान और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर चिपचिपी गर्मी का असर बाजारों, सड़कों और खेतों में साफ दिखाई दिया।




सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ उमस बढ़ने लगी। दोपहर तक स्थिति ऐसी हो गई कि लोग पेड़ों और दुकानों की छांव में राहत तलाशते नजर आए। गौरीगंज-जामों मार्ग पर सुबह 11:30 बजे राहगीरों की आवाजाही कम दिखी। घरों में कूलर और पंखे भी लोगों को विशेष राहत नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी और उमस का असर बाजारों पर भी पड़ा। दोपहर के समय बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द घर लौटते दिखे।
विज्ञापन


गौरीगंज के व्यवसायी राजेश गुप्ता ने बताया कि उमस के कारण दोपहर में ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। कपड़ा व्यापारी विनोद गुप्ता ने कहा कि गर्मी का सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। किराना कारोबारी अरुण जायसवाल के अनुसार अधिकांश ग्राहक सुबह और शाम के समय ही खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। वहीं, अर्चना सिंह ने बताया कि घरों के भीतर भी गर्मी और चिपचिपाहट से राहत नहीं मिल रही है।


राहगीर अमित तिवारी ने बताया कि बारिश के बाद मौसम में राहत की उम्मीद थी, लेकिन उमस और बढ़ गई है। इसका असर खेती-किसानी पर भी दिखाई दे रहा है। दोपहर में खेतों में किसानों और मजदूरों की मौजूदगी कम रही। अधिकांश किसान सुबह और शाम के समय ही खेतों में काम कर रहे हैं।


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। तापमान में भी विशेष गिरावट के आसार नहीं हैं।
धान रोपाई की तैयारी तेज
हाल में हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के बाद किसानों ने धान रोपाई की तैयारियां तेज कर दी हैं। खेतों की जोताई, पलेवा और मेड़बंदी का काम तेजी से चल रहा है। किसानों का कहना है कि अच्छी बारिश होते ही रोपाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed