{"_id":"6a553465e3be03af7706f977","slug":"modern-aig-stamp-office-inaugurated-amethi-news-c-96-1-ame1002-170617-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आधुनिक एआईजी स्टांप कार्यालय शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आधुनिक एआईजी स्टांप कार्यालय शुरू
Tue, 14 Jul 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज के जगदीशवापुर में 3.55 करोड़ रुपये से निर्मित आधुनिक एआईजी स्टांप कार्यालय सोमवार से शुरू हो गया। भवन का लोकार्पण स्टांप एवं निबंधन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पूजा-अर्चना के बाद किया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुईं और मंत्री का आभार जताया।
नए कार्यालय के शुरू होने से जिले में स्टांप और रजिस्ट्री संबंधी कार्य आधुनिक और डिजिटल व्यवस्था के तहत संचालित होंगे। नए भवन में विभागीय कार्यों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे अभिलेखों के रखरखाव के साथ रजिस्ट्री और स्टांप संबंधी सेवाओं के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।
लोकार्पण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी आदि मौजूद रहे।