{"_id":"6a553365a79ff0de450da7a4","slug":"x-ray-services-at-the-medical-college-remained-suspended-for-two-hours-amethi-news-c-96-1-ame1002-170637-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेडिकल कॉलज में दो घंटे ठप रही एक्सरे सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेडिकल कॉलज में दो घंटे ठप रही एक्सरे सेवा
Tue, 14 Jul 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से करीब दो घंटे तक एक्सरे सेवा प्रभावित रही। एक्सरे मशीन बंद रहने से ओपीडी और इमरजेंसी के मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद भी ओवरलोड के कारण मशीन कुछ देर तक चालू नहीं हो सकी, जिससे जांच में और विलंब हुआ।
अस्पताल कर्मियों के अनुसार दोपहर करीब 12:10 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इसके चलते एक्सरे मशीन का संचालन बंद हो गया। करीब 1:15 बजे बिजली आने के बाद भी मशीन तुरंत शुरू नहीं हो सकी। इस दौरान मरीज जांच के लिए कतार में इंतजार करते रहे। राममिलन ने बताया कि चिकित्सक ने तत्काल एक्सरे कराने की सलाह दी थी, लेकिन मशीन बंद होने से काफी देर तक बैठना पड़ा।
कल्पना देवी ने कहा कि जांच में देरी होने से उपचार भी प्रभावित हुआ। संगीता कुमारी ने बताया कि बिजली आने के बाद भी मशीन कुछ समय तक नहीं चली, जिससे इंतजार बढ़ गया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. आजम खां ने बताया कि बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। आपूर्ति सामान्य होते ही एक्सरे सेवा फिर शुरू कर दी गई।