सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Modern diagnostic labs will be set up at two CHCs.

Amethi News: दो सीएचसी में बनेंगी आधुनिक जांच लैब

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Modern diagnostic labs will be set up at two CHCs.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामों और बाजारशुकुल क्षेत्र के मरीजों को जिला मुख्यालय तक लगाने वाली दौड़ की परेशानी से जल्द ही राहत मिलेगी। ब्लड, सीबीसी, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट समेत कई महत्वपूर्ण जांचों के लिए मरीजों को जिला मुख्यालय, मेडिकल कॉलेज या निजी पैथोलॉजी केंद्रों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए जामों व बाजारशुकुल सीएचसी में 1.92 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित की जाएंगी।



ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग की धनराशि से दोनों सीएचसी में करीब 96-96 लाख रुपये की लागत से बीपीएचयू भवन बनाए जाएंगे। इनमें आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित होंगी, जहां विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचें एक ही परिसर में उपलब्ध रहेंगी। इससे मरीजों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में क्षेत्र के लोगों को सामान्य जांच के लिए भी निजी लैब या जिला मुख्यालय पर निर्भर रहना पड़ता है। जांच की नई सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों का समय और पैसा दोनों बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग के अनुसार करीब 50 हजार आबादी पर एक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित करने का प्रावधान है। जामों और बाजारशुकुल में बनने वाली इकाइयों से एक लाख से अधिक लोगों को इलाज में राहत मिलने से सीधा फायदा मिलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि दोनों परियोजनाओं के लिए भूमि चिह्नित करने के साथ ही टेंडर भी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही लैब का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed