{"_id":"6984e7205b751101ee0cf488","slug":"mother-killed-son-injured-in-road-accident-amethi-news-c-96-1-ame1002-158152-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क हादसे मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क हादसे मां की मौत, बेटा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाराबंकी के सुबेहा के पूरे माधव मजरे टिकरहुवां गांव निवासी फुजैल खां की बाइक मोहनगंज कस्बे में ई रिक्शा की चपेट में आ गई। हादसे में फुजैल खां घायल हो गए, जबकि उनकी मां शहजहां की मौत हो गई।
शोहेब अहमद के मुताबिक उनका भतीजा फुजैल खां बुधवार शाम अपनी मां शहजहां के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर मोहनगंज कस्बे में ई रिक्शा ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में फुजैल खां और उनकी मां घायल हो गए। चालक ई रिक्शा लेकर मौके से चला गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान शहजहां की मौत हो गई। फुजैल खां का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फुजैल खां ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट नहीं आई।
इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि शोहेब अहमद की तहरीर पर ई रिक्शा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
Trending Videos