सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nursing college will be ready by the end of May

Amethi News: मई अंत तक तैयार होगा नर्सिंग कॉलेज

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 19 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nursing college will be ready by the end of May
विज्ञापन
तिलोई। मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण इकाई ने मई के अंत तक भवन पूरा होने की जानकारी दी है। करीब नौ करोड़ 85 लाख रुपये से तैयार हो रहा यह संस्थान क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा को नई दिशा देगा और स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा।
Trending Videos



निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर महावीर ने बताया कि प्रशासनिक भवन और छात्रावास तैयार हो चुके हैं। रंगाई, पुताई और फिनिशिंग का काम पूरा हो गया है। साज-सज्जा का अंतिम कार्य जारी है, जो मई के अंत तक समाप्त होगा। तय समय पर 31 मई तक भवन मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नर्सिंग कॉलेज शुरू होने से जिले के युवाओं को अपने क्षेत्र में ही पेशेवर शिक्षा का अवसर मिलेगा। अब तक नर्सिंग की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता था, जिससे आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयां सामने आती थीं। नए संस्थान के शुरू होने से छात्राओं की भागीदारी बढ़ेगी और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार होगा। इस कॉलेज से मेडिकल कॉलेज और आसपास के अस्पतालों को भी सीधा लाभ मिलेगा। प्रशिक्षित नर्सों की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों को बेहतर देखभाल मिल सकेगी।


आपात स्थितियों में दक्ष स्टाफ की मौजूदगी उपचार व्यवस्था को मजबूत करेगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा और मरीजों का भरोसा बढ़ेगा। स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी की संभावना है। छात्र-छात्राओं और स्टाफ के आने-जाने से परिवहन, किराया और अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।





60 सीटों पर होगा प्रवेश
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि भवन तैयार होते ही शैक्षणिक सत्र शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। शासन स्तर पर पत्राचार जारी है। अनुमति मिलने के बाद एनओसी जारी होगी और इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। उन्होंने इसी वर्ष 60 सीटों पर सत्र शुरू होने की संभावना जताई और बताया कि एक सत्र चार वर्ष में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed