सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Order to file report against four

Amethi News: चार पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 04 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Order to file report against four
विज्ञापन
अमेठी सिटी। न्यायिक मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर की अदालत में उधार की रकम न लौटाने और पिटाई से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश रामगंज थाना प्रभारी को दिया। यह आदेश रामगंज क्षेत्र के बहादुर गांव निवासी छेदीलाल के प्रार्थना पत्र पर पारित हुआ।
Trending Videos



छेदीलाल ने बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में चंडीगढ़ में रहते हैं। उसके सौतेले भाई संतराम ने मकान निर्माण के नाम पर अलग-अलग समय पर रुपये लिए। प्रार्थी के अनुसार दो लाख चार हजार पांच सौ रुपये ऑनलाइन तथा एक लाख रुपये नकद दिए गए। दिसंबर 2025 तक रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



10 जनवरी 2026 को रुपये मांगने पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। 19 जनवरी को दोबारा मांग करने पर संतराम, उसके पुत्र प्रांजल और प्रफुल्ल तथा पत्नी कुसुम ने मिलकर पिटाई की। बीच-बचाव में पहुंची पत्नी को भी धक्का देकर गिरा दिया गया। छेदीलाल ने बताया कि थाने में सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। 22 जनवरी को फिर विवाद हुआ और दोबारा पिटाई की गई। मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद मजिस्ट्रेट ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed