{"_id":"6a4d4f097b3befa2ec0d0b0b","slug":"overcast-skies-humidity-increased-discomfort-amethi-news-c-96-1-ame1002-170127-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छाए रहे बादल, उमस ने बढ़ाई बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छाए रहे बादल, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
Wed, 08 Jul 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिले में मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में हल्की फुहारें और कहीं मामूली बारिश हुई, लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। लोग दिनभर उमस से परेशान रहे। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और नमी बढ़ने से बाजारों में भीड़ कम रही, जबकि जिला अस्पताल और सीएचसी में उमस से परेशान लोग उपचार के लिए पहुंचे।
सुबह बादल छाए रहने से तेज धूप से कुछ राहत मिली, लेकिन हल्की बारिश के बाद उमस बढ़ गई। बिजली की आवाजाही और कम वोल्टेज के कारण पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे सके। कई स्थानों पर लोग तेज बारिश का इंतजार करते रहे। गौरीगंज के दुकानदार रामजी गुप्ता ने बताया कि उमस के कारण दोपहर में ग्राहक कम पहुंचे।
जिला अस्पताल पहुंचे संतोष कुमार ने बताया कि अत्यधिक पसीना और घबराहट होने पर चिकित्सक को दिखाना पड़ा। सराय हृदयशाह के किसान रामऔतार यादव ने कहा कि हल्की बारिश से धान की रोपाई के लिए पर्याप्त नमी नहीं बनी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की संभावना है।