Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: 10,203 शिक्षाकर्मियों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस स्वास्थ्य योजना का हुआ शुभारंभ
{"_id":"6a4df8db913c9849610eb642","slug":"video-video-10203-shakashhakaramaya-ka-malga-kashalsa-ilja-ka-lbha-makhayamatara-shakashhaka-kashalsa-savasathaya-yajana-ka-haaa-shabharabha-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 10,203 शिक्षाकर्मियों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस स्वास्थ्य योजना का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 10,203 शिक्षाकर्मियों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस स्वास्थ्य योजना का हुआ शुभारंभ
अमेठी सिटी। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस स्वास्थ्य योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना के अंतर्गत जिले के करीब 10,203 शिक्षाकर्मियों को कैशलेस उपचार की सुविधा से जोड़ा गया। कार्यक्रम में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 10-10 शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की डीबीटी राशि भी जारी की गई। जिले के करीब एक लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में धनराशि हस्तांतरित की गई, जिससे उन्हें शैक्षिक सुविधाओं का लाभ मिल सके।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि कैशलेस स्वास्थ्य योजना से शिक्षकों और कर्मचारियों को उपचार के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि सीधे विद्यार्थियों के खातों में पहुंचने से व्यवस्था में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।