फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tribute paid to former MLA Tejbhan Singh.

Amethi News: पूर्व विधायक तेजभान सिंह को दी श्रद्धांजलि

Wed, 08 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 08 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to former MLA Tejbhan Singh.
गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को लोकतंत्र सेनानी एवं चार बार विधायक रहे दिवंगत तेजभान सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और संगठन के प्रति योगदान को याद किया।
विज्ञापन



भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि दिवंगत तेजभान सिंह ने जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को हमेशा प्राथमिकता दी। वह हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनका सादगीपूर्ण जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय व्यवहार सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समाज के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।
सभा में जिला प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, राम प्रसाद मिश्रा, वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह, गोविंद सिंह चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में लोगों ने दिवंगत तेजभान सिंह के आदर्शों पर चलने तथा समाज सेवा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed