फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Patients had to sit on the floor while waiting for their turn.

Amethi News: मरीजों को जमीन पर बैठकर करना पड़ा बारी का इंतजार

Wed, 19 Aug 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 19 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Patients had to sit on the floor while waiting for their turn.
तिलोई मेडिकल कॉलेज ​स्थित दवा वितरण कक्ष के बाहर लगी लोगों की कतार।   -संवाद
तिलोई। मौसम में बदलाव के साथ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। मंगलवार को 1530 मरीज पहुंचे, पंजीकरण काउंटर से दवा वितरण कक्ष तक भीड़ लगी रही। मरीज जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मेडिसिन कक्ष के बाहर नंबर को लेकर कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति बनी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही ओपीडी काउंटर पर पंजीकरण के लिए लंबी कतार लग गई। मेडिसिन विभाग में 670, चेस्ट में 280, आर्थो में 230 और सर्जरी में 212 मरीज पहुंचे। आंख-कान विभाग में भी मरीजों की भीड़ रही। चेस्ट और टीबी कक्ष के बाहर गैलरी में मरीजों की भीड़ से आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन


सातनपुरवा निवासी रुखसार बेगम, शुकुल बाजार निवासी अहमद कुरैशी और रंजन अली ने बताया कि वे सुबह से कमरा नंबर पांच के बाहर कतार में थे, लेकिन दोपहर तक नंबर नहीं आया। उनका आरोप था कि बाद में आने वाले कुछ लोग आगे पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. आजम खान ने बताया कि रोजाना औसतन 100 मरीज भर्ती होते हैं। इनमें आधे से अधिक वायरल फीवर और चेस्ट संबंधी बीमारी के होते हैं। प्राचार्य डॉ. रीना शर्मा ने बताया कि जल्द संसाधन बढ़ाए जाएंगे।


-------------
मरीजों की भीड़ से व्यवस्था हुई प्रभावित
सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की कतार लगी रही। चिकित्सक कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ बनी रही। प्रतीक्षालय में जगह न मिलने पर कई लोग फर्श पर बैठे नजर आए। एसी खराब होने के कारण उमस में मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। दवा वितरण कक्ष के बाहर भी लंबी कतार रही। चेस्ट और टीबी कक्ष के बाहर गैलरी में मरीजों की भीड़ के चलते आने-जाने वालों को परेशानी हुई। मेडिसिन कक्ष के बाहर अपनी बारी को लेकर मरीजों में कई बार धक्का-मुक्की भी हुई।



-----------
दूषित खानपान से बचने की सलाह
फिजिशियन डॉ. आजम खान ने मौसम में बदलाव के दौरान स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दूषित खानपान से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। भोजन में सलाद और हरी सब्जियों को शामिल करने पर भी जोर दिया। उन्होंने बदलते मौसम में साफ-सफाई का ध्यान रखने और बीमारी के लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संसाधन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed