सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Patients increased due to weather fluctuations

Amethi News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 24 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Patients increased due to weather fluctuations
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बदलते मौसम और तेज गर्मी के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पेट से जुड़ी समस्याओं के साथ बुखार और खांसी के मरीज भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं।
Trending Videos




बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 725 मरीज पहुंचे। इनमें 325 पुरुष, 302 महिलाएं और 99 बच्चे शामिल रहे। मेडिसन ओपीडी में बुखार के 403, खांसी के 93, पेट दर्द के 73, लूज मोशन के 50 और डिहाइड्रेशन के आठ मरीज मिले। इसके अलावा अन्य बीमारियों से संबंधित मरीज भी पहुंचे। बच्चों में डायरिया की शिकायत भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चिकित्सकों का कहना है कि मौसम के उतार-चढ़ाव और तेज गर्मी के कारण यह स्थिति बनी है। मरीजों को दवा के साथ सतर्क रहने और खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। डॉ. अमित यादव ने बताया कि तापमान में अचानक बढ़ोतरी से पेट दर्द और मरोड़ के मरीज बढ़े हैं।
सीएमएस बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। गंभीर मरीजों की जांच कराई जा रही है और ओपीडी में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed