{"_id":"69f101d8835ca388090c60e4","slug":"people-are-sleepless-due-to-lack-of-electricity-amethi-news-c-96-1-ame1022-164485-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिजली न मिलने से लोगों की नींद हराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिजली न मिलने से लोगों की नींद हराम
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अघोषित कटौती और लगातार ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ऊर्जा निगम भले ही अघोषित कटौती से इन्कार कर रहा हो लेकिन हकीकत में दिन-रात बिजली की आंखमिचौली जारी है। रात में बिजली न मिलने से लोगों की नींद हराम हो गई है।
जिला मुख्यालय को कटौती मुक्त घोषित किया गया है, इसके बावजूद यहां कई बार आपूर्ति बाधित हो रही है। दोपहर और रात में होने वाली कटौती से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तहसील मुख्यालयों पर तय रोस्टर के अनुसार चार से छह घंटे तक बिजली काटी जा रही है, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। अमेठी, मुसाफिरखाना और तिलोई क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा खराब बनी हुई है।
मुसाफिरखाना में मंगलवार को सुबह और दोपहर दोनों समय रोस्टिंग के तहत बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं बेनीपुर, पीठीपुर और खेरौना उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक कटौती की गई। पीठीपुर क्षेत्र में सोमवार रात और मंगलवार को दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही। जिरहा-बड़गांव, सेमरौता और जायस क्षेत्र के देहात फीडर में भी रुक-रुक कर बिजली कटौती होती रही, जिससे उपभोक्ता परेशान नजर आए।
पांच घंटे की कटौती से बढ़ी मुश्किल
फुरसतगंज। डिघीया, टिकरी, उदारी और फुरसतगंज फीडर की आपूर्ति मंगलवार सुबह 8:30 बजे बंद हो गई,जो दोपहर तीन बजे बाद बहाल हो सकी। करीब पांच घंटे की कटौती से जनजीवन प्रभावित रहा। उपभोक्ताओं ने बताया कि दिन और रात की लगातार कटौती से परेशानी बढ़ रही है। अवर अभियंता रामअचल गुप्ता ने बताया कि सुबह रोस्टर के अनुसार आपूर्ति बंद की गई थी, जबकि बाद में तकनीकी खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई।
Trending Videos