सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power supply disrupted for nine hours.

Amethi News: नौ घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for nine hours.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी के बीच रविवार रात से सोमवार तक कई उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मुसाफिरखाना उपकेंद्र क्षेत्र में करीब नौ घंटे बिजली ठप रही, जबकि गौरीगंज और शुकुलपुर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में दो-दो बार आपूर्ति बाधित हुई। करपिया, अमेठी सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।



मुसाफिरखाना पावर हाउस की आपूर्ति रविवार रात 11:30 बजे बंद हुई और सोमवार सुबह 8:35 बजे बहाल हो सकी। इस दौरान क्षेत्र में करीब नौ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम के कर्मचारी रातभर फाल्ट तलाशने में जुटे रहे। करपिया उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 9:10 बजे तार टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। मरम्मत के बाद करीब चार घंटे बाद बिजली बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमेठी पावर हाउस की आपूर्ति शाम 6:40 बजे बाधित हुई और रात 8:35 बजे शुरू हो सकी। शुकुलपुर उपकेंद्र क्षेत्र में शाम 6:50 बजे आपूर्ति बंद हुई, जो रात 11:30 बजे बहाल हुई। इसके बाद सोमवार सुबह 7:10 बजे फिर बिजली गुल हो गई और 9:27 बजे आपूर्ति शुरू की गई। इस तरह यहां दो बार बिजली बाधित हुई।
विज्ञापन



गौरीगंज उपकेंद्र क्षेत्र में शाम 7:28 बजे बिजली गुल हुई और रात 9:22 बजे बहाल हुई। इसके बाद रात 10:20 बजे दोबारा आपूर्ति बाधित हुई जो रात 12:42 बजे शुरू हो सकी। यहां भी उपभोक्ताओं को दो बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। तिलोई, सेमरौता, भादर, जायस, जगदीशपुर, पनियार और मऊ उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही। अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि लोकल फाल्ट और तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए आवश्यकतानुसार आपूर्ति रोकी गई थी। स्थानीय स्तर पर कोई रोस्टर कटौती नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed