{"_id":"69dfe6db3a76aecfc40767fb","slug":"problems-not-being-resolved-amethi-news-c-96-1-ame1008-163442-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज तहसील सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों का आक्रोश सामने आया। पूर्व में दर्ज शिकायतों का समाधान न होने और कई विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति पर किसानों ने सवाल उठाए। बैठक में गेहूं खरीद, बिजली आपूर्ति, स्मार्ट मीटर, फसल बीमा और फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठीं।
किसान नेता अजय सिंह ने कहा कि सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो रही है। बोरे उपलब्ध नहीं हैं। अतरौली केंद्र पर अब तक खरीद शुरू नहीं हुई। ऐसी स्थिति में किसान कम दाम पर उपज बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने फसल बीमा दावों में लापरवाही, अनियमित बिजली आपूर्ति और स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आने की समस्या भी उठाई।
किसान रामधनी ने बताया कि गांवों में शिविर लगने के बाद भी फार्मर रजिस्ट्री पूरी नहीं हो पा रही है। इससे सत्यापन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। किसान राम उजागिर ने बिना मीटर अधिक भार दिखाकर जुर्माना लगाने का आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा कि जामों क्षेत्र में संबंधित अधिकारी फोन नहीं उठाते, जिससे किसानों को गेहूं बेचने में परेशानी हो रही है। किसान रणंजय सिंह ने ग्रामीण बैंक से पचेहरी क्षेत्र के लोगों को लाभ दिलाने की मांग रखी। बैठक में डीडीओ वीरभानु सिंह, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, बीएसए संजय तिवारी, डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी और रीता सिंह मौजूद रहीं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X