सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rally taken out under the 'School Chalo Abhiyan'

Amethi News: स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 19 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rally taken out under the 'School Chalo Abhiyan'
विज्ञापन
सुलेमपुर। विकासखंड बसखारी के प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर में शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत प्रभात रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन बढ़ाना रहा। रैली का नेतृत्व एआरपी प्रमोद विश्वकर्मा, एआरपी रणविजय सिंह यादव, स्पेशल एजुकेटर अश्विनी द्विवेदी और प्रधानाध्यापक राम सुभाष ने किया। रैली ग्रामसभा मुंडेरा होते हुए निकाली गई, जिसमें बच्चों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता के नारे लगाए। ग्रामीणों को बच्चों की शिक्षा, नियमित स्कूल उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजकर शिक्षा से जोड़ने की अपील की। प्रधानाध्यापक राम सुभाष ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और बच्चों का भविष्य मजबूत होता है। इस दौरान सहायक अध्यापक अमित कुमार, निसार अहमद, जितेंद्र कुमार, आरती गौतम और सादिया खातून भी मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed