सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Resolve to follow the ideals of Parashurama

Amethi News: परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 20 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the ideals of Parashurama
मुसाफिरखाना में परशुराम जयंती पर बाइक रैली निकालते लोग। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भगवान विष्णु के छठे अवतार और प्रथम पूर्ण अवतार के रूप में भगवान परशुराम की जयंती रविवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र व प्रतिमा पर पुष्प व मालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया।
Trending Videos

जगह-जगह शोभायात्राएं निकाली गईं और शरबत बांटा गया। कार्यक्रमों में जय भगवान परशुराम के जयघोष गूंजते रहे। वक्ताओं ने उन्हें सर्वसमाज का भगवान बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में रविवार को ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के तत्वावधान में निकाली गई गायत्री शक्तिपीठ में 111 वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर सनातन धर्म के उत्थान और देश की समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ से हनुमानगढ़ी मंदिर और रामलीला मैदान होते हुए पुनः शक्तिपीठ पहुंची।


एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दिनेश तिवारी और जिलाध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि भगवान परशुराम ने असुरों का संहार कर पृथ्वी को पापमुक्त किया था। अनिरुद्ध मिश्र, मनोज तिवारी, हरिकेश मिश्र, भूपेंद्र मिश्र, कैप्टन अरविंद शुक्ल, अमित तिवारी, अंबरीष पांडेय, कन्हैयालाल मिश्र, डॉ. देवमणि तिवारी आदि मौजूद रहे। सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज के नेतृत्व में नगर में निकाली गई शोभायात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता काशी प्रसाद तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. देवमणि तिवारी, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।


परशुराम जयंती के अवसर पर सगरा तिराहा पर दिनभर राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच शरबत और फल का वितरण समाजसेवी बृजेन्द्र शुक्ल की अगुवाई में किया गया। जामों के नंदमहर धाम परिसर से विवेक पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर लालूपुर गांव स्थित परशुरामेश्वर धाम तक पहुंचे। इस अवसर पर विवेक कुमार पांडेय, ललन मिश्र, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।


मुसाफिरखाना के हरदोइया गांव में रविवार को शोभायात्रा पूरब बेसारा, भीखीपुर होते हुए पुनः बेसारा में आकर संपन्न हुई। सुनील पांडेय, प्रशांत मिश्र, विपिन मिश्र, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र (मटियारी), अंशु तिवारी, पूर्व मंत्री संदीप शुक्ल, अभिषेक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed