{"_id":"6a36e71912d2ea108d0d9118","slug":"roof-plaster-collapses-at-tehsil-office-three-injured-amethi-news-c-96-1-ame1012-168718-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तहसील में छत का प्लास्टर गिरा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तहसील में छत का प्लास्टर गिरा, तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
अमेठी तहसील परिसर स्थित लेखपाल कक्ष के बरामदे की गिरी छत। स्रोत: स्थानीय नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी। तहसील परिसर स्थित लेखपाल कक्ष के बरामदे की छत का प्लास्टर शनिवार दोपहर अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आकर भेटुआ के पूरे बालदू सिंह निवासी शिवानी, उनकी दो वर्षीय बेटी अव्यांशी और बड़गांव निवासी अंबा सिंह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शिवानी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शिवानी अपनी बेटी के साथ तहसील में किसी काम से आई थीं। वह लेखपाल कक्ष के बरामदे में खड़ी थीं, तभी छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में तीनों को चोटें आ गईं। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बरामदे में कई फरियादी मौजूद थे। हालांकि शनिवार को तहसील दिवस होने के कारण अधिकांश लोग तहसील दिवस कक्ष में थे। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि शिवानी के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद अधिवक्ता सदाशिव पांडेय, संदीप, अमित और अजीत सिंह समेत अन्य अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर के जर्जर भवनों की मरम्मत कराने की मांग उठाई।