{"_id":"69e3da53677af053f808fe73","slug":"sahjipur-gate-remained-closed-for-10-hours-amethi-news-c-96-1-ame1024-163701-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 10 घंटे बंद रहा सहजीपुर फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 10 घंटे बंद रहा सहजीपुर फाटक
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
अमेठी-ठेगहा मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम। -संवाद
विज्ञापन
संग्रामपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलवे लाइन पर सहजीपुर फाटक के पास मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इससे पूरे रूट पर राहगीरों व वाहन चालकों को जाम में फंसने की परेशानी से जूझना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों को तेज धूप में करीब 11 किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ा।
प्रतापगढ़ दिशा से आने वाले वाहन लोहिया नगर-कालिकन मार्ग से अमेठी पहुंचे। अमेठी दिशा से जाने वाले वाहन अम्मरपुर-छाछा-अंतू मार्ग से प्रतापगढ़ गए। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर सुबह से ही लगातार वाहनों की लंबी कतार लगी दिखीं। कई राहगीर वैकल्पिक रास्ते की जानकारी न होने के कारण बीच मार्ग से लौटने को विवश हुए। लोहिया नगर और कालिकन मोड़ पर संकेतक बोर्ड न लगाए जाने के कारण काफी संख्या में वाहन चालक मरम्मत स्थल तक पहुंचने के बाद वापस मुड़े और दूसरे मार्ग से होकर गंतव्य के लिए निकले।
इस दौरान राहगीरों व वाहन चालकों की मदद के लिए यातायात पुलिस भी कहीं भी तैनात नहीं दिखी। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर यशो वर्मन की निगरानी में अपलाइन पर कार्य चला। ट्रैक, स्लीपर और गिट्टी की छनाई की गई। खराब रबर पैड बदले गए। दोपहर 3:10 बजे से शाम 5:10 बजे तक अपलाइन पर ब्लॉक लिया गया। इस अवधि में ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। तय समय में कार्य पूरा होने के बाद संचालन सामान्य हुआ।
Trending Videos