सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SDM surrenders following High Court's bailable warrant.

Amethi News: हाईकोर्ट के जमानती वारंट पर एसडीएम ने किया सरेंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
SDM surrenders following High Court's bailable warrant.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अवमानना मामले में समय पर आवश्यक कार्रवाई न किए जाने पर हाईकोर्ट की ओर से जारी जमानती वारंट के अनुपालन में एसडीएम अमेठी आशीष कुमार सिंह सोमवार को सीजेएम कोर्ट सुल्तानपुर में पेश हुए। अदालत में सरेंडर करने के बाद उन्होंने सात जुलाई को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस पर सीजेएम नवनीत सिंह ने उन्हें सशर्त रिहा करने का आदेश दिया।



अमेठी निवासी अखिलेश सिंह ने एसडीएम आशीष कुमार सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मामले में समय पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एसडीएम के खिलाफ जमानती वारंट जारी करते हुए सात जुलाई की तारीख निर्धारित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में एसडीएम सोमवार को सीजेएम कोर्ट पहुंचे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। अदालत को आश्वस्त किया कि वह निर्धारित तिथि पर हाईकोर्ट में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद सीजेएम ने उन्हें सशर्त रिहा करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed