सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Serious allegations against two including the principal, teacher reaches court

Amethi News: प्रधानाचार्य समेत दो पर गंभीर आरोप, शिक्षिका पहुंची कोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Serious allegations against two including the principal, teacher reaches court
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्थानीय इंटर कॉलेज में तैनात एक सहायक अध्यापिका ने अपने प्रधानाचार्य और उनके भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली है। शिक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज कराने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को एसीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की।
Trending Videos



प्रभारी एसीजेएम सुल्तानपुर मयूरेश श्रीवास्तव की अदालत ने मामले को लोकसेवक से जुड़ा मानते हुए क्षेत्राधिकार के बिंदु पर सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। पीड़िता मुंशीगंज के एक कस्बे की रहने वाली है और अमेठी कोतवाली के एक इंटर कॉलेज में तैनात है ने अपने प्रधानाचार्य और उनके भाई पर संगीन आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अर्जी में कहा गया है कि प्रधानाचार्य की ओर से लंबे समय से अश्लील हरकतें की जा रही थीं और शारीरिक शोषण के लिए दबाव बनाया जा रहा था। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि आरोपी अपने पद और स्थानीय प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए बैड टच समेत अन्य आपत्तिजनक हरकतें करता रहा।


शिक्षिका का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर प्रधानाचार्य के भाई के माध्यम से निलंबन कराने और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के अनुसार उसने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed