{"_id":"69e7ca055f21423988099476","slug":"special-trains-will-provide-relief-amid-the-wedding-season-rush-amethi-news-c-96-1-ame1008-163935-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सहालग में भीड़ के बीच विशेष ट्रेन से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सहालग में भीड़ के बीच विशेष ट्रेन से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सहालग के दौरान ट्रेनों में बढ़ी भीड़ और आरक्षित सीट न मिलने से यात्रियों को हो रही दिक्कत कम करने के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन शुरू की है। गाड़ी संख्या 04516 चंडीगढ़-हावड़ा आरक्षित विशेष एक्सप्रेस 25 अप्रैल को चंडीगढ़ से रवाना होगी। यह ट्रेन 26 अप्रैल को निहालगढ़ होते हुए सुल्तानपुर पहुंचेगी।
लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर संचालन से अमेठी और आसपास के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन का ठहराव चंडीगढ़, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, उतरेटिया, सुल्तानपुर और वाराणसी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित है। इससे लंबी दूरी के सफर में अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और भीड़ का दबाव घटेगा। सहालग में शादी-विवाह और पारिवारिक कार्यक्रमों के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ी है, ऐसे में यह व्यवस्था उपयोगी साबित होगी।
वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04515 हावड़ा-चंडीगढ़ आरक्षित विशेष एक्सप्रेस 27 अप्रैल को हावड़ा से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुल्तानपुर और निहालगढ़ के रास्ते लखनऊ होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए गए हैं, जिनमें चार सामान्य और 10 स्लीपर कोच शामिल हैं। सामान्य और आरक्षित दोनों वर्ग के यात्रियों को इससे सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिससे यात्रियों को समय पर टिकट मिल रहा है।
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि सहालग को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाई गई है। यह ट्रेन लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर निहालगढ़ होकर संचालित होगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X