सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Special wards reserved in hospitals

Amethi News: अस्पतालों में विशेष वार्ड किए आरक्षित

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Special wards reserved in hospitals
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में बढ़ते तापमान के बीच हीटवेव से बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में 10-10 बेड तथा सीएचसी में पांच-पांच विशेष बेड हीटवेव मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। अस्पतालों में ओआरएस और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos



पिछले दिनों तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच बना हुआ है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है। इससे लू की स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि लू से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑरेंज अलर्ट की स्थिति में तापमान 43 से 45 तक पहुंच सकता है, जबकि रेड अलर्ट में यह 47 से अधिक हो सकता है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में इमरजेंसी के पास हीटवेव वार्ड बनाए गए हैं। सीएचसी स्तर पर भी कूलर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।


हीटवेव से बचाव के उपाय : जितनी बार संभव हो पानी पिएं। प्यास न लगे तब भी पानी पिएं। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय सिर ढकें और गमछा, टोपी या छाते का उपयोग करें। यात्रा के दौरान पानी साथ रखें। अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed