सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Suresh Trivedi became the manager after the High Court order

Amethi News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद सुरेश त्रिवेदी बने प्रबंधक

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Suresh Trivedi became the manager after the High Court order
विज्ञापन
तिलोई। सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज की प्रबंध कमेटी की सदस्यता सूची को लेकर कई वर्षों से चल रहे विवाद में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद नई प्रबंध कमेटी का गठन हो गया। सुरेश त्रिवेदी फिर कॉलेज के निर्विरोध प्रबंधक चुन लिए गए।
Trending Videos


कॉलेज के पूर्व प्रबंधक लोधेश्वर वाजपेयी के निधन के बाद उपप्रबंधक रहे सुरेश त्रिवेदी ने वर्ष 2013 से 2018 तक प्रबंधक का दायित्व संभाला था। इसी दौरान सदस्यता सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पूर्व प्रबंधक के वारिसों ने सदस्यता सूची पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इस पर सब-रजिस्ट्रार ने सूची को विवादित घोषित कर दिया था। प्रबंधक सुरेश त्रिवेदी ने इस आदेश को हाईकोर्ट प्रयागराज की लखनऊ पीठ में चुनौती दी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सब-रजिस्ट्रार के आदेश पर रोक लगा दी। इसके बाद डीआईओएस के निर्देश पर 23 नवंबर को पर्यवेक्षक की मौजूदगी में प्रबंध कमेटी का चुनाव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुरेश त्रिवेदी को प्रबंधक चुन लिया। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने पांच मार्च 2026 को पत्र जारी कर चुनाव के आधार पर प्रबंध कमेटी की घोषणा कर दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोबारा निर्वाचित कमेटी के हस्ताक्षर प्रमाणित कराने की आवश्यकता नहीं है। निर्वाचित प्रबंधक सुरेश त्रिवेदी ने बताया कि कमेटी में अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चंद्र मिश्रा, उप प्रबंधक सुंदरलाल जायसवाल और कोषाध्यक्ष रवि शंकर मिश्रा के साथ सात अन्य सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed