{"_id":"6a304a541c807dae820ed369","slug":"teenager-injured-in-accident-succumbs-to-injuries-amethi-news-c-96-1-ame1002-168309-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हादसे में घायल किशोर ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हादसे में घायल किशोर ने दम तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
शिवरतनगंज के जुगराजपुर गांव में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर। शिवरतनगंज के जुगराजपुर गांव निवासी शिवा त्रिवेदी (13) की रविवार को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सात जून को ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पिता आदित्य त्रिवेदी ने बताया कि सात जून को गांव में मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान शिवा वहां खड़ा था। आरोप है कि खोदाई में लगे ट्रैक्टर ने पीछे करते समय उसे चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पहले स्वशासी मेडिकल कॉलेज तिलोई ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामले की सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बेटे को याद कर बिलखती रही मां
शिवा की मौत के बाद मां अनीता बार-बार बेटे को याद कर बिलखती रहीं। छोटा भाई रौनक बड़े भाई को याद कर फूट-फूटकर रोता रहा। पिता आदित्य त्रिवेदी गुमसुम बैठे रहे। घर में मौजूद रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे, लेकिन परिवार का दर्द कम नहीं हो रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि शिवा पढ़ाई में होनहार और स्वभाव से बेहद सरल था। उसकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।