सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The district got seventh place in the Nipun assessment

Amethi News: निपुण आकलन में जिले को मिला सातवां स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The district got seventh place in the Nipun assessment
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नवभारत साक्षरता परीक्षा में जिले भर में उत्साहजनक भागीदारी दर्ज हुई। कुल 1473 प्रतिभागियों ने परीक्षा दी, जिनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। यह स्थिति ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाती है। दूसरी ओर निपुण विद्यालय आकलन में जिले ने प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।
Trending Videos



परीक्षा में अनुसूचित जाति वर्ग से 373 पुरुष और 674 महिलाएं शामिल हुईं। पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के प्रतिभागियों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। जिले के 13 ब्लॉकों भादर, संग्रामपुर, सिंहपुर, बहादुरपुर, तिलोई, शाहगढ़, जामों, जगदीशपुर, बाजारशुकुल, मुसाफिरखाना, भेटुआ, अमेठी और गौरीगंज में परीक्षा आयोजित हुई। इनमें जगदीशपुर, बहादुरपुर और गौरीगंज ब्लॉकों में सर्वाधिक प्रतिभागी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि साक्षरता परीक्षा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने आगे भी शिक्षा से जुड़े रहने का आह्वान किया। प्रशासन स्तर पर सफल अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और डिजिटल साक्षरता अभियान चलाने की तैयारी चल रही है।


निपुण विद्यालय आकलन की स्थिति : जनवरी और फरवरी 2026 में 43 डीएलएड प्रशिक्षुओं ने जिले के 1295 विद्यालयों में कक्षा एक और दो के छात्रों का मूल्यांकन किया। इस आकलन के बाद 625 विद्यालय निपुण घोषित हुए। इस उपलब्धि के आधार पर जिले को प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान मिला है। 25 मार्च 2026 को डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में निपुण विद्यालयों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित होगा।
ब्लॉकवार निपुण प्रदर्शन : बाजारशुकुल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जहां 101 में से 69 विद्यालय निपुण घोषित हुए। तिलोई में 121 में से 77 विद्यालय निपुण होकर दूसरे स्थान पर रहे। सिंहपुर में 104 में से 63 विद्यालय निपुण घोषित हुए, जिससे ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed