सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The impact of heat on health

Amethi News: सेहत पर पड़ रहा तपिश का असर

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 15 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The impact of heat on health
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बढ़ती गर्मी और मौसम के उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को ओपीडी में 830 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें सबसे अधिक 436 मरीज बुखार से पीड़ित रहे। इसके अलावा 80 मरीज जुकाम, 70 खांसी, 76 पेट दर्द और 14 डिहाइड्रेशन के मरीज दर्ज किए गए, जबकि अन्य मरीज विभिन्न बीमारियों से ग्रसित पाए गए।
Trending Videos



चिकित्सकों के अनुसार तापमान में अचानक वृद्धि और दिन-रात के तापमान में अंतर के कारण लोग जल्दी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। दूषित पानी, खुले में रखा भोजन और खानपान में लापरवाही भी बीमारियों के प्रमुख कारण बन रहे हैं। तेज धूप में बिना बचाव के निकलना, पर्याप्त पानी न पीना और शरीर में पानी की कमी होना भी मरीजों की संख्या बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि इन दिनों उनकी ओपीडी में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गई है। अधिकतर मरीज बुखार, उल्टी-दस्त और पेट से जुड़ी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को हल्के में लेना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए खानपान और दिनचर्या में सावधानी जरूरी है। डॉ. अमित यादव ने बताया कि उनकी ओपीडी में भी भीड़ बढ़ रही है।


सीएमएस सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि बदलते मौसम का स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है, जिससे अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि अस्पताल में दवाओं सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed