सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The market is full of excitement on Akshaya Tritiya

Amethi News: अक्षय तृतीया पर बाजार में छाई रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 19 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The market is full of excitement on Akshaya Tritiya
. गौरीगंज बाजार में सराफा दुकान पर खरीदारी करते लोग। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अक्षय तृतीया के अवसर पर शनिवार को सराफा बाजार में सुबह से खरीदारों की भीड़ रही। दुकानों पर रौनक दिखी, मगर सोने और चांदी के बढ़ते दामों का असर साफ नजर आया। अधिकतर लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी करते दिखे।
Trending Videos



पारंपरिक मान्यता के अनुसार इस दिन खरीदारी शुभ मानी जाती है। इसी विश्वास के साथ लोग बाजार पहुंचे। कई लोग सोने के आभूषण लेने की इच्छा लेकर आए, मगर कीमत अधिक होने से हल्के वजन और छोटे डिजाइन के गहनों से ही संतोष करना पड़ा। बड़ी संख्या में ग्राहकों ने चांदी के आभूषण को प्राथमिकता दी। बाजार में चांदी की पायल, अंगूठी और छोटे आभूषणों की मांग अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही स्टील, पीतल और अन्य धातुओं के बर्तनों की बिक्री बढ़ी। कई ग्राहकों ने घर की जरूरत के सामान लेकर परंपरा निभाई। इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही रही।


स्वर्ण कारोबारी रवि कुमार ने बताया कि इस बार ग्राहक सोने के भारी आभूषण से दूरी बना रहे हैं। हल्के वजन के गहनों की मांग बढ़ी है। चांदी के आभूषणों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। ग्राहकों का कहना है कि सोने की कीमत बढ़ने से बजट प्रभावित हुआ है, इसलिए लोग विकल्प अपनाकर खरीदारी कर रहे हैं। दिनभर बाजार में उत्साह बना रहा और लोग सोच-समझकर खर्च करते दिखे।


सोने की जगह चांदी के आभूषण

ताला के अमन कुमार ने बताया कि सोना बजट से बाहर होने पर उन्होंने चांदी की पायल खरीदी। जुड़ियापुर के राजेश पांडेय ने कहा कि इस बार चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदे। मंगरा के बजरंग शुक्ल ने किचन के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान लिया। नंदमहर के लल्ले पांडेय ने हल्के वजन का सोने का आभूषण लेकर परंपरा निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed