{"_id":"69efb007eeeac30e7a05ea44","slug":"the-mercury-crossed-43-the-heat-wave-left-streets-and-markets-deserted-amethi-news-c-96-1-ame1008-164415-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पारा 43 के पार, लू के थपेड़ों से सड़क व बाजारों में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पारा 43 के पार, लू के थपेड़ों से सड़क व बाजारों में सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के सब्जी मंडी में बच्चे को धूप से बचाने का प्रयास करती महिला।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में मई व जून जैसी शरीर झुलसाने वाली धूप की तपिश ने सोमवार को शहरवासियों को बेहाल कर दिया। आग उगलते सूरज के कारण दिन का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से दोपहर होते-होते में सड़कें व बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा दिखा। लू के थपेड़ों के बीच सबसे अधिक परेशानी स्कूल से घर लौटते बच्चों को झेलनी पड़ी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री व न्यून्तम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी के तेवर तीखे होने की संभावना है।
गौरीगंज शहर में जामों तिराहे के पास दोपहर करीब 12:50 बजे हाईवे लगभग खाली दिखा। इक्का-दुक्का वाहन ही सड़क पर गुजरते नजर आए। सड़कों के किनारे पेड़ों की कमी के कारण राहगीरों को छांव की तलाश में भटकना पड़ा। पानी और शीतल पेय की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्कूलों की छुट्टी के बाद घर लौटते बच्चे तेज धूप में झुलसते नजर आए। कई बच्चे चक्कर, थकान और प्यास से परेशान रहे। तपिश के साथ चल रहे लू के थपेड़ों से सहालग के बावजूद बाजारों में दिन में सन्नाटा पसरा है। आभूषण व्यापारी गिरीश कसौधन ने बताया कि सुबह दो घंटे और शाम को तीन घंटे ही दुकानदारी हो पा रही है।
कपड़ा व्यापारी पवन कुमार और किराना व्यापारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दिन में ग्राहक न के बराबर आते हैं। आयोजन भी अब सुबह-शाम तक सीमित हो गए हैं। कूलर और पंखे भी सीमित राहत दे पा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि तापमान बढ़ने से फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। नुकसान से बचने के लिए फसलों की नियमित सिंचाई करना भी जरूरी हो गया है।
लू से बचाव के उपाय
- दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें
- हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें
- अधिक पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें।
- धूप में सिर ढक कर ही घर से निकलें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X