सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The mercury reached 41 degrees

Amethi News: 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 19 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 41 degrees
 अमेठी में धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर जाते लोग। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में गर्मी का सितम तेजी से बढ़ रहा है। बैसाख में जेठ जैसी तपन से अधिकतम पारा 41 डिग्री पार कर शनिवार को 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के साथ चल रहे गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को लू सा अहसास कराया।
Trending Videos

इसके चलते दोपहर होते-होते बाजारों व सड़क पर सन्नाटा दिखने लगा। तेज धूप व तपिश के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों व अभिभावकों को छुट्टी की समय घर वापसी के दौरान उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। जिला अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी पर हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए बेड आरक्षित कर ओआरएस घोल और जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। अप्रैल में तीखे होते गर्मी के तेवर से पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 12.5 डिग्री बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। शनिवार को पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया।


दोपहर में जरूरी काम के लिए घरों से निकले लोग गमछा, टोपी और छाते का इस्तेमाल करते दिखे। गर्मी से राहत पाने के लिए बाजार में गन्ना जूस, बेल का शरबत और ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है। टैक्सी चालक राम अछैबर और नन्हे लाल ने बताया कि तेज धूप के कारण दोपहर में सवारियां नहीं मिलने से आमदनी पर भी असर पड़ा है। गेहूं की मड़ाई में तेज हवा बाधा बन रही है। तिवारीपुर गांव के किसान राम शिरोमणि तिवारी ने बताया कि हवा से भूसा उड़ने के कारण मड़ाई रात में करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed