सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The occupation has not been removed even after a year.

Amethi News: एक साल बाद भी नहीं हटा कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 19 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The occupation has not been removed even after a year.
. गौरीगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस पर मौजूद फरियादी। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जनशिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। चार तहसीलों में 101 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें केवल 10 मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष प्रकरण संबंधित विभागों को सौंपते हुए समय से निस्तारण के निर्देश दिए गए।
Trending Videos



गौरीगंज तहसील में दोपहर करीब 12:20 बजे पहुंचे पूरे ऊधौ पंडरी निवासी अर्जुन प्रसाद ने डीएम संजय चौहान के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत के बाद भी एक साल से चक्कर लगा रहा हूं, फिर भी रास्ता खाली नहीं हुआ। कुछ लोगों ने चकमार्ग पर कब्जा कर रखा है। शिकायत के बाद भी राजस्व टीम कार्रवाई से बच रही है। इस पर जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी दौरान जामों निवासी दयाराम शुक्ल ने अधूरी नाली निर्माण से जलभराव की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से समस्या बनी है, फिर भी सुधार नहीं हुआ। पठानपुर के राजेश कुमार ने सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी। कई फरियादियों ने लंबे समय से शिकायत लंबित रहने की बात कही।


अमेठी तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कोडरी अमेयमाफी निवासी प्रभावती ने गोद में बच्चा लेकर न्याय की मांग की। उन्होंने एसडीएम आशीष कुमार सिंह को शिकायती पत्र दिया। प्रभावती ने बताया कि 17 अप्रैल की शाम गांव के कुछ लोगों ने उनकी और उनके बेटे की पिटाई की और धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिला। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

गौरीगंज तहसील में डीएम संजय चौहान और एसपी सरवणन टी ने शिकायतें सुनीं। अमेठी में सीडीओ सचिन कुमार, मुसाफिरखाना में एडीएम अर्पित गुप्ता और तिलोई में एडीएम न्यायिक अनिल चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed