{"_id":"691cd07c7332c48f93031d20","slug":"the-struggle-will-continue-until-justice-is-achieved-sanjay-singh-amethi-news-c-96-1-ame1002-152603-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा : संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा : संजय सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
भादर कस्बे में निकली यात्रा में शामिल आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और अन्य। स्त्रोत : सं
विज्ञापन
भादर। राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह की रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा मंगलवार को जिले की सीमा पर स्थित दुर्गापुर पहुंची। यह यात्रा 12 नवंबर को अयोध्या के सरयू तट से शुरू हुई थी। सातवें दिन दुर्गापुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। युवा काम की खोज में भटक रहे हैं। भ्रष्टाचार भी बढ़ा है, जिससे आम लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने का प्रयास उनकी प्राथमिकता है। लोगों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
पदयात्रा दुर्गापुर से आगे बढ़कर कुरंग, रामगंज, लक्ष्मणगंज होते हुए शाम तक भरतगंज पहुंचेगी। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता सांसद संजय सिंह के साथ भरतगंज स्थित एक मैरिज लॉन में रुकेंगे। बुधवार सुबह यात्रा प्रयागराज के संगम के लिए आगे बढ़ेगी। यात्रा में प्रधान सुरेंद्र सिंह, बजरंगबली, आशीष सिंह, संतोष कुमार, शिवप्रकाश, संजय जायसवाल, रोहित आदि मौजूद रहे। (संवाद)
Trending Videos