{"_id":"69e13166ef67ac0686026d84","slug":"two-killed-in-highway-accident-amethi-news-c-96-1-ame1019-163526-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हाईवे पर हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हाईवे पर हादसे में दो की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर दुघर्टनाग्रस्त कार व पिकअप। स्रोत: स्थानीय नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पूरे पतई पुरवा के पास बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में रामपुर लोकराय निवासी जगनारायण (60) और भाले सुल्तान शहीद स्मारक के इमली गांव निवासी महरुलनिशा (40) की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सुल्तानपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार हाईवे पर दोपहर में ट्रक की चपेट में आकर पिकअप अनियंत्रित हो गई और साइकिल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में साइकिल सवार जगनारायण और पिकअप सवार महरुलनिशा, भद्दौर गांव निवासी सियाराम, मझगवां निवासी आसिया बानो, पूरे गौहर निवासी शकीना बानो तथा लाला का पुरवा निवासी पिकअप चालक राजा घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी मुसाफिरखाना में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जगनारायण को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। वहां महरुलनिशा की भी मौत हो गई। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से चला गया। ट्रक और पिकअप को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X