{"_id":"69e3db3c55fcb88b130b585b","slug":"unrecognized-school-closed-amethi-news-c-96-1-ame1008-163688-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिना मान्यता चल रहा स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिना मान्यता चल रहा स्कूल बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के राजगढ़ स्थित एसपी पब्लिक स्कूल को शनिवार को बिना मान्यता संचालित पाए जाने पर बंद करा दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह ने निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की। विद्यालय कक्षा एक से पांच तक संचालित हो रहा था और इसमें 42 बच्चे पंजीकृत मिले।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आठ अप्रैल को विद्यालय बंद करने का नोटिस दिया गया था, फिर भी संचालन जारी रहने की शिकायत मिली। जांच के दौरान विद्यालय बंद मिला। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय हरखपुर और प्राथमिक विद्यालय दोस्तपुर के प्रधानाध्यापकों की मौजूदगी में परिसर पर ताला लगवाया गया।
प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार यादव ने विद्यालय में 42 छात्रों के पंजीकरण की पुष्टि की और संचालन बंद करने की बात कही। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी बच्चों का नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश कराया जाए, जिससे पढ़ाई प्रभावित न हो। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जा रही है और ऐसे विद्यालयों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Trending Videos