सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Verification of 356 applications for mass marriage

Amethi News: सामूहिक विवाह के लिए 356 आवेदनों का सत्यापन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Verification of 356 applications for mass marriage
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पहले आओ पहले पाओ के तहत दोबारा ब्लॉक स्तर से 356 आवेदनों का सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। अब इन आवेदनों की जांच डीएम की ओर से गठित टीम कर रही है। वहीं, जेम पोर्टल के माध्यम से चार फर्म पात्र मिलीं है। फर्म के चयन की अन्य प्रक्रिया कराई जा रही है।
Trending Videos

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 308 जोड़ों के लक्ष्य के सापेक्ष करीब 1300 आवेदन मिले थे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आने के बाद चयनित पात्र अब परेशान हैं। योजना के तहत तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) नलिन राज ने जेम पोर्टल के माध्यम से आयोजन व उपहार देने के लिए विवादित फर्म का चयन कर लिया था। लक्ष्य के सापेक्ष मिले आवेदनों का ब्लॉक व जिला स्तर से सत्यापन कराकर करीब 337 जोड़ों का चयन भी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार विवाह के आयोजन की तिथि घोषित होने के बाद स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी का प्रभार जिला उपायुक्त मनरेगा शेर बहादुर ने संभाला। पहले आओ पहले पाओ के तहत मिले आवेदनों का फिर से ब्लॉक स्तर पर सत्यापन कराने का निर्देश जारी किया। ब्लॉक स्तर से सत्यापन के बाद 356 पात्रों की सूची मिली है, जिसका सत्यापन जिला स्तरीय टीम कर रही है।
आयोजन व उपहार देने के लिए नई फर्म का चयन जेम पोर्टल के माध्यम से चल रहा है। आठ फर्मों ने आवेदन किया है, जिसमें चार फर्म पात्र मिली हैं। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी शेर बहादुर ने बताया कि जल्द ही जिला स्तर पर सत्यापन कराकर लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली जाएगी और विवाह की नई तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed