सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women empowering each other

Amethi News: एक-दूसरे को सशक्त बनाएं महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 19 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Women empowering each other
गौरीगंज ​स्थित बीएसए कार्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान म
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा कार्यालय सभागार में शनिवार को आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने कहा कि आपसी ईर्ष्या छोड़कर एक-दूसरे को आगे बढ़ाने की सोच अपनानी होगी, तभी समाज मजबूत बनेगा।
Trending Videos



कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं अमिता मिश्रा ने कहा कि नारी सम्मान से ही परिवार और समाज में सकारात्मक वातावरण बनता है। बच्चों में अच्छे संस्कार देना सबसे अहम जिम्मेदारी है। शालिनी सिंह ने बताया कि आज भी कई जगह महिलाओं के साथ भेदभाव दिखता है, इसलिए बेटा और बेटी दोनों को समान शिक्षा और अवसर मिलना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंजली उपाध्याय ने कहा कि बराबरी की बात तो होती है, मगर व्यवहार में महिलाओं पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहता है। घर और नौकरी दोनों का संतुलन महिलाएं ही संभालती हैं। प्रिया ने बेटा-बेटी को लेकर समाज की सोच बदलने की जरूरत बताई।


प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि नई पीढ़ी की महिलाओं को पुरानी परंपराओं से आगे बढ़कर बच्चों को समान शिक्षा देनी चाहिए। ऋतु यादव ने सोच में बदलाव को जरूरी बताया। अंकिता श्रीवास्तव ने कहा कि नौकरी के बाद घर की जिम्मेदारी भी महिलाओं पर ही आ जाती है, इसमें पुरुषों की भागीदारी बढ़नी चाहिए।


पल्लवी ओझा ने विद्यालय स्तर से ही सम्मानजनक व्यवहार सिखाने पर जोर दिया। मीना ने विभिन्न ड्यूटी में महिलाओं को राहत देने की बात कही। गरिमा यादव ने कहा कि महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करना चाहिए। अर्चना सिंह ने कहा कि पहले स्वयं में बदलाव लाना जरूरी है, तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।


कार्यक्रम में कई शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण और ड्यूटी से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। बीईओ अर्जुन सिंह ने सभी मुद्दों को सुनकर समाधान का भरोसा दिया। कार्यक्रम में लता शर्मा, नीलू वर्मा, वंदना, पूर्णिमा तिवारी, संगीता, दीप्ति, रोली, पूजा सहित 40 महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed