{"_id":"69e7c844c2461b54490b0274","slug":"work-stalled-at-the-main-post-office-for-the-fourth-day-amethi-news-c-96-1-ame1012-163928-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रधान डाकघर में चौथे दिन भी कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रधान डाकघर में चौथे दिन भी कामकाज ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
अमेठी शहर के प्रधान डाकघर में सर्वर फेल होने से परेशान लोग। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी। शहर के प्रधान डाकघर में सर्वर फेल होने से बैंकिंग सेवाएं चौथे दिन मंगलवार को भी पूरी तरह ठप रहीं। सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्राहक डाकघर पहुंचे, लेकिन सर्वर ठीक न होने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। बचत खाता, एनएससी, एफडी, नया खाता खोलने और पासबुक अपडेट समेत सभी सेवाएं प्रभावित रहीं।
प्रधान डाकघर में प्रतिदिन करीब एक करोड़ रुपये का लेनदेन होता है, जो सर्वर ठप होने से लगातार प्रभावित हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ डाक विभाग को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार दोपहर बाद आई तकनीकी खराबी मंगलवार तक दूर नहीं हो सकी, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लगन के चलते शादी-विवाह वाले घरों में सबसे अधिक दिक्कतें सामने आईं।
लोग जरूरी खर्चों के लिए रुपये निकालने सुबह से डाकघर पहुंचे, लेकिन काम न होने से खाली हाथ लौटना पड़ा। कई लोगों ने बताया कि तीन-चार दिनों से लगातार चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं हो सका। मड़ौली निवासी सुनील यादव रुपये जमा करने पहुंचे थे, लेकिन सर्वर ठप होने से काम नहीं हो पाया। ककवा निवासी रामविलास को खाते से रकम की निकासी करनी थी, मगर उन्हें भी खाली हाथ लौटना पड़ा।
ठेंगहा निवासी अजय तिवारी एफडी कराने आए थे, जबकि संग्रामपुर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि जरूरी जरूरत के चलते कई बार आने के बावजूद काम नहीं हो सका। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर रामआसरे सोनकर ने बताया कि सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हैं। तकनीकी टीम समस्या दूर करने में जुटी है और जल्द ही सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X