सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   young man body found near beer shop in Amethi mother claims he was murdered police suspect accident

Amethi News: बीयर के ठेके के पास मिला युवक का शव, मां बोली- हत्या की गई; पुलिस को हादसे का अंदेशा

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Feb 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेठी में बीयर के ठेके के पास एक युवक का शव मिला। मां ने कहा कि बेटे की हत्या की गई। वहीं पुलिस को हादसे का अंदेशा है। आगे पढ़ें पूरा मामला...

young man body found near beer shop in Amethi mother claims he was murdered police suspect accident
घटना के बाद दुखी परिजन, विकास वर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अमेठी में सोमवार को बीयर के ठेके के पास एक युवक का शव मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची मां ने हत्या करने की बात कही। वहीं, भाई जंगली जानवर के काटने से मौत होने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है। 
Trending Videos


घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के शीतलागंज बाजार की है। यहां विकास वर्मा (35) का शव मिला। वह नोहरी का पुरवा पुन्नपुर का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान थे। आसपास सामान बिखरा पड़ा था। प्रथम दृष्टया किसी जंगली जानवर के हमला करने की आशंका जताई जा रही है। इससे लोगों के बीच भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। आशंका है कि रात में नशे की हालत में असंतुलित होकर गिरने से उसकी मौत हुई हो। अंधेरे में पड़े रहने के दौरान किसी जंगली जानवर द्वारा चेहरे को नुकसान पहुंचाया गया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed